नहरी परियोजना का डिजाइन और सर्वेक्षण कार्य जल्द पूरा करें: जीएम

भास्कर न्यूज | लुधियाना नहर आधारित जलापूर्ति परियोजना निगरानी समिति की समीक्षा बैठक में पीएमआईडीसी जीएम (प्रोजेक्ट्स) ने चल रहे सर्वेक्षण और डिजाइनिंग कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और सर्वेक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बुधवार को एमसी जोन डी कार्यालय में वर्ल्ड बैंक वित्त पोषित नहर आधारित जल आपूर्ति परियोजना के तहत परियोजना निगरानी समिति (पीएमसी) की समीक्षा बैठक हुई। ज्वाइंट कमिश्नर अंकुर महेंद्रू ने बैठक का संचालन किया। पीएमआईडीसी के महाप्रबंधक (जीएम-प्रोजेक्ट्स) हरसतिंदर सिंह ने प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि गांव बिलगा (साहनेवाल) में 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) स्थापित करने के लिए चल रहे सर्वेक्षण और डिजाइन कार्य किया जा रहा है। एमसी कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय में सुधार करना भी है, ताकि काम सुचारू रूप से किया जा सके। बैठक में मुख्य अभियंता रविंदर गर्ग, एसई (परियोजनाएं) पारुल गोयल, कार्यकारी अभियंता एकजोत सिंह, कार्यकारी अभियंता परषोतम सिंह सहित पीएसपीसीएल, सिंचाई विभाग, वन विभाग आदि सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *