नहरी परियोजना को लेकर विभागों से एनओसी जल्द लें अफसर : कमिश्नर

भास्कर न्यूज| लुधियाना नहरी जल आपूर्ति परियोजना को लेकर आयोजित मीटिंग में निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने विभिन्न विभागों से एनओसी प्राप्त करने के काम में तेजी लाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने विभागों से एनओसी को लेकर समन्वय बनाने की बात कही। मंगलवार को जोन डी सभागार में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित नहर आधारित जल आपूर्ति परियोजना के तहत परियोजना निगरानी समिति (पीएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम कमिश्नर ने ओएंडएम सेल समेत अन्य अफसरों के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने बताया कि परियोजना के तहत गांव बिलगा(साहनेवाल के पास) में 580 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) स्थापित किया जाना है। इसके लिए फील्ड सर्वे और डिजाइनिंग का काम चल रहा है। उन्होंने परियोजना को जमीनी स्तर पर शुरू करने के लिए आवश्यक विभिन्न विभागों से एनओसी प्राप्त करने के काम में तेजी लाने को कहा। कुछ विभागों से एनओसी पहले से प्राप्त की जा चुकी है ताकि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद सिविल कार्य शुरू करने में कोई देरी न हो। उन्होंने फील्ड सर्वेक्षण और डिजाइनिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए गए। बैठक में मुख्य अभियंता रविंदर गर्ग, एसई (प्रोजेक्ट) पारुल गोयल सहित सिंचाई विभाग, वन विभाग आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *