लुधियाना| भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड(बीईएल) द्वारा प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में 350 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये की फीस अदा करनी होगी। हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए फीस से राहत दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी निर्धारित की गई है। उम्र सीमा 1 जनवरी 2025 तक गिनी जाएगी। इन पोस्ट पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र सीमा 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि नियमों के तहत रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में राहत मिलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक, बीएससी की डिग्री होनी जरुरी है। इस भर्ती प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक्स के 200 और मकेनिकल के 150 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर चुना जाएगा। इसके लिए लिखित एग्जाम और इंटरव्यू में जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 35 फीसदी और एससी, एसटी के लिए 30 फीसदी अंक हासिल करने जरुरी होंगे। सीबीटी एग्जाम का आयोजन मार्च में किया जाएगा। सीबीटी एग्जाम दो घंटे की अवधि का होगा। जिसमें उम्मीदवारों को 125 सवालों के जवाब देने होंगे। इसमें 100 सवाल टेक्नीकल क्वेश्चन और 25 सवाल जनरल एप्टीट्यूड व रीजनिंग पर आधारित होंगे।


