नहरौली में दो पक्षों के झगड़े में बुजुर्ग की मौत:गांव लौट रहे बेटे पर भी हमला, बिजली के तार लगाने को लेकर हुई कहासुनी

डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के गांव नहरौली में बिजली के तार लगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पूरन व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया है। जानकारी के अनुसार पूरन अपने घर पर अकेला था। बृजमोहन पक्ष ने अपने साथ करीब आधा दर्जन लोगों को लेकर पूरन के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पूरन के बेटे नवल (55) को जब घटना की जानकारी मिली, तो वह अपने गांव की ओर आ रहा था। रास्ते में बृजमोहन पक्ष के लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और घुटने में चोट आई। नवल ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। आज बिजली के तार लगाने को लेकर बृजमोहन पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। सूचना मिलने पर जनूथर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक को डीग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। डॉक्टर गुमान सिंह के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *