नहर में गिरी वाहन दो दिन बाद मिला:सीधी जिले की सीमा पर दिखी; ड्राइवर अब तक लापता

मैहर जिले में दो दिन पहले नहर में गिरी एक बोलेरो गाड़ी सीधी जिले की सीमा पर मिली है। शुक्रवार शाम को हुए इस हादसे के बाद से वाहन चालक का कोई सुराग नहीं मिला है। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और नहर का पानी बंद कराया गया है। यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे मैहर जिले के ग्राम कदवारी के पास हुई। एक बोलेरो वाहन बेकाबू होकर नहर में जा गिरा था। वाहन में मोतीलाल कुशवाहा (ग्राम सुहिला, मैहर) और हीरालाल कुशवाहा (ग्राम बरहा टोला) सवार थे। हालांकि, वाहन चला रहे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो ग्राम सरदा के पास नहर में गिरी थी। पानी की तेज धारा के कारण यह गाड़ी दो दिनों तक बहती रही और रविवार सुबह लगभग 9 बजे सीधी जिले की सीमा पर तैरती हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बाणसागर नहर को तत्काल बंद कराया गया। इसका उद्देश्य पानी का बहाव कम करना और वाहन को सुरक्षित बाहर निकालना है। जलस्तर कम होने के बाद पुलिस और बचाव दल बोलेरो को बाहर निकालने का प्रयास करेगा। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी बचाव कार्य में सहयोग के लिए एकत्र हुए हैं। स्थानीय निवासी तेज बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि हादसा दो दिन पहले हुआ था। नहर के तेज बहाव के कारण वाहन काफी दूर तक बह गया था। उन्होंने बताया, “दो दिन बाद बोलेरो सीधी जिले के एक गांव में दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत चौकी प्रभारी को सूचना दी गई।” पानी कम होने का इंतजार पिपराव चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने पुष्टि की कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा, “नहर का पानी कम होने के बाद वाहन को निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल वाहन चालक की पहचान और उसकी स्थिति की जांच की जा रही है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *