श्योपुर के बड़ौदा बिलेंडी क्षेत्र में 26 नवंबर को दो युवक नहर में डूब गए। लापता युवक होकम सिंह आदिवासी (30) का शुक्रवार दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। होकम सिंह पिता रामकिशन आदिवासी, अपनी बाइक सहित नहर में गिर गए थे। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण लगातार मौके पर मौजूद हैं। दो दिन बाद भी SDRF को नहीं मिला शव शुक्रवार को SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने सुबह से देर शाम तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया। टीम ने नहर के अंदर लंबी दूरी तक खोजबीन की और किनारों व गहरे हिस्सों की कई बार जांच की, लेकिन रात होने तक कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने की नहर का बहाव कम करने की मांग इस तलाशी अभियान में SDRF प्रभारी पीसी प्रमोद डंडोतिया, वाहन चालक नवदीप शर्मा और जवान सुनील भूरिया, बनवारीलाल, परिमाल सहित पूरी टीम शामिल रही। नहर में तेज बहाव, अधिक गहराई और कीचड़ जैसी परिस्थितियां खोज कार्य को चुनौतीपूर्ण बना रही हैं। ग्रामीणों ने नहर का बहाव कम करने की मांग की है, जिससे खोज कार्य में आसानी हो सके। वहीं, प्रशासन ने बताया कि टीम लगातार प्रयासरत है और शनिवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।


