नहर में मिला युवक का शव:मुरैना के पहाड़गढ़ इलाके के धूरकूड़ा नहर में मिला शव

पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के धूरकूड़ा गांव स्थित नहर (कैनाल) में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तुरंत पहाड़गढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कैलारस उपस्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां शाम करीब चार बजे पीएम किया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेंद्र जाटव (37) निवासी जाफराबाद, जौरा के रूप में हुई है। शव की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर पहचान की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नहर से शव निकालने के बाद आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। मृतक के पहचान पत्र मिलने से मामला स्पष्ट हुआ, अन्यथा शव की पहचान करना मुश्किल हो सकता था। एसडीओपी जौरा नितिन बघेल ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *