कवर्धा| ये तस्वीर शहर के नवीन बाजार की है। पिछले 2-3 दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण बाजार में सड़क पर कई जगह जलजमाव और कीचड़ हो गया है। इसके चलते यहां सब्जी दुकानें लगाने वाले व्यवसायियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर पालिका कोई प्रयास नहीं कर रही है।


