भास्कर न्यूज | राजनांदगांव राजनांदगांव से खैरागढ़ तक 34.4 किलोमीटर सड़क चौड़ी होगी। सीआरएफ फंड से स्वीकृति के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से राज्य शासन ने मंजूरी दी है। अब इस सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। यह मार्ग पहले 5.5 मीटर चौड़ा था। अब इसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इस सड़क पर खैरागढ़ और कवर्धा की ओर आवागमन बढ़ा है। साथ ही उद्योग और व्यापारिक गतिविधियां भी तेज हुई हैं। इससे दुर्घटनाएं लगातार हो रही थीं। नागरिक लंबे समय से चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। इस बार के बजट में भी इस मांग को शामिल किया गया। डॉ. रमन सिंह ने इसे राज्य शासन से स्वीकृत करवाया। मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी है। इससे बड़ी राहत मिलेगी।


