बाड़मेर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 504 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद किया है। वहीं एक बोलेरो वाहन को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आई के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो को रोकने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। मंगलवार को चौहटन सर्किल पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान धोरीमन्ना की तरफ से एक बिना नंबरी बोलेरो गाडी को रुकवाया गया। उसमें सवार व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर खेतमल पुत्र बाबुलाल निवासी सोनी बाजार धोरीमन्ना बताया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 504 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद मिली। इस पर अफीम व बोलेरो वाहन को जब्त किया गया। आरोपी खेतमल को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस खेतमल से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताद कर रही है। कार्रवाई में कांस्टेबल रामचंद्र, प्रकाश शामिल रहें।


