भरतपुर जिले की खेड़ली मोड़ थाना पुलिस के द्बारा थाने के पास नाकाबंदी की गई थी। इस वजह से आगरा जयपुर नेशनल हाइवे पर जाम लगा हुआ था। जयपुर की तरफ से एक ट्रेलर काफी स्पीड में आ रहा था। अचानक जैसे ही उसने ब्रेक मारे तभी पीछे वाला ट्रेलर के ब्रेक नहीं लगने के कारण वह आगे वाले ट्रेलर घुस गया। ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में फंस गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे केबिन से बाहर निकाला। आगे वाले ट्रेलर के पीछे चल रहा था दूसरा ट्रेलर हरिओम निवासी बाछरेन ने बताया कि उसकी खेड़ली मोड़ चौराहे पर जूस की दुकान है। कल रात खेड़ली मोड़ थाना पुलिस द्बारा थाने के पास ही नाकाबंदी की गई थी। पुलिस गाड़ियों को चेक कर रही थी। जिसके कारण आगरा जयपुर नेशनल हाइवे पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान जयपुर की तरफ से दो ट्रेलर आ रहे थे। दूसरे ट्रेलर आगे वाले ट्रेलर के पीछे चल रहा था। ड्राइवर केबिन में फंसा वाहनों के जाम को देख जैसे ही आगे वाले ट्रेलर ने ब्रेक मारे तभी पीछे वाला ट्रेलर आगे वाले ट्रेलर में घुस गया। आगे वाले ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने काफी मुश्किल से ट्रेलर के ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर टोल की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद ट्रेलर ड्राइवर का उपचार करवाया गया। ड्राइवर अपने साथी ड्राइवर के साथ वहां से चला गया। ट्रेलर अभी भी नेशनल हाइवे पर खड़ा है। वहीं आगे वाले ट्रेलर को पुलिस ने थाने में खड़ा करवा दिया है।


