अजमेर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 स्थित दिलवाड़ा पुलिया के पास खनिज विभाग द्वारा अवैध बजरी खनन के विरोध में जांच कार्यवाही के दौरान एक बजरी से भरा डंपर खनिज विभाग की टीम की नाकाबंदी कर भाग गया। टीम ने डंपर का पीछा किया तो फिल्मी स्टाइल में डंपर के साथ चल रही एक स्कार्पियों जीप ने खनिज विभाग के वाहन के आगे स्कार्पियों लगाकर डंपर को भगा दिया। जिस पर डंपर चालक डंपर में भरी बजरी सड़क पर ही बिखेर कर फरार हो गया। डंपर को बचाने वाली स्कार्पियों चालक भी मोके से भाग गया। जिस पर खनिज विभाग द्वारा डंपर व स्कार्पियों चालक के विरुद्ध राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया है। मामले में नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। सबसे पहले फोटोस में देखें घटना….. नसीराबाद सदर थाना पुलिस के अनुसार खनिज विभाग का जांच दल विभाग के कार्यदेशक शिवोन ब्रिटो पुत्र जैक ब्रिटो, कार्यदेशक दीपक चौहान और वरिष्ठ कार्यदेशक श्रवण सिंह बॉर्डर होमगार्ड के साथ दिलवाड़ा बाईपास पुलिया के पास जांच कार्यवाही कर रहे थे। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से एक बजरी से भरा बिना नंबरी एक डंपर आया जिसे जांच टीम ने रूकने का ईशारा किया तो डंपर चालक डंपर को भगाकर किशनगढ़ की तरफ भगा कर ले जाने लगा। जिस पर खनिज विभाग की टीम ने डंपर का पीछा किया तो पीछे से आई एक काले रंग की स्कार्पियो कार ने कार को टीम के वाहन और डंपर के बीच फंसाने का प्रयास किया और ब्रेक लगाकर वाहन को डंपर तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान डंपर चालक ने लिफ्ट ऊंची कर डंपर में भरी बजरी को सड़क पर फैलाते हुए नीचे गिरा दिया और इसके बाद डंपर व स्कार्पियों वाहन दोनों मौके से फरार हो गए। खनिज विभाग के कार्यदेशक शिवोन ब्रिटो ने डंपर और स्कार्पियों चालक पर राजकार्य में बाधा पंहुचाने के आरोप में सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। (इनपुट- सुधीर अहमद, रियाज मित्तल नसीराबाद)


