नाकाबंदी में बोलेरो पिकअप से डोडाचूरा जब्त:नाकाबंदी में गाड़ी रुकवाई तो पकड़ में आए; 10 दिन में दूसरी कार्रवाई

चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक कार्रवाई की है। पुलिस थाना शंभूपुरा ने एक बोलेरो पिकअप से दो क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 जनवरी को की गई। शंभूपुरा थाना क्षेत्र में पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई पिकअप पुलिस को यह सफलता नाकाबंदी के दौरान मिली। निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ हाईवे रोड पर सामरी तिराहे के पास पुलिस ने बोलेरो पिकअप को रोककर जांच की। जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ मिला। जांच के दौरान कुल 02 क्विंटल 05 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ और गाड़ी को जब्त कर लिया। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 29 वर्षीय शैतान लाल गुर्जर पुत्र हीरालाल गुर्जर निवासी आमली थाना काछोला जिला भीलवाड़ा और 40 वर्षीय फौरूलाल पुत्र मोडाजी भील निवासी आमली (जस्सू खेड़ा) थाना काछोला जिला भीलवाड़ा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बोलेरो पिकअप में डोडाचूरा ले जाकर तस्करी कर रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना शंभूपुरा ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में यह पूरी कार्रवाई की गई। थानाधिकारी शंभूपुरा धर्मराज मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर यह सफलता हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *