नाकेबंदी में पुलिस ने पकड़ी 7 किलो 940 ग्राम चांदी:IPS अभिजीत पाटिल को मुखबिर से मिली थी सूचना,नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए तीन लोग,चांदी और एक कार जब्त

जयपुर के बस्सी थाना पुलिस ने आज चांदी की तस्करी करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इन लोगों के पास से 7 किलो 940 ग्राम चांदी रिकवर की जिस का तीनों ही व्यक्तियों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सही जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। जिस पर पुलिस ने चांदी और एक कार को जब्त कर लिया वहीं चांदी को लेकर परिवहन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जयपुर शहर में लम्बे समय से सोने चांदी व मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिस पर प्रभावी कार्यवाही व अंकुश लगाने के लिए एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी,एसीपी बस्सी विनय कुमार डी.एच, प्रशिक्षु आईपीएस अभिजीत पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। आईपीएस प्रो.सीआई बस्सी अभिजीत पाटिल को मुखबिर से चांदी की सप्लाई की सूचना मिली। जिस पर राजाधोक टोल प्लाजा बस्सी पर नाकाबंदी करवाकर दौसा की और से आ रही एक कार होण्डा एमेज टेम्प्रेरी नम्बर आरजे 19 सी 0020टीसी को रूकवा कर चैक किया गया। कार में कुल पांच पैकेटों में रखी हुई कुल 7 किलो 940 ग्राम चांदी के आईटमो को संदिग्ध अवस्था में मिली। जिस पर चांदी को बीएनएसएस 106 मे जब्त किया गया वहीं कार में मौजूद प्रमोद कुमार वर्मा (42) पुत्र हरिगोविंद वर्मा निवासी भार्गव गली, भाटिया गेट, घीया मंडी थाना गोविंद गढ़।जिला मथुरा यूपी, जसवन्त सिंह (35) पुत्र हुकम सिंह निवासी गांव लवारन तह. शेरगढ़ थाना सामू जिला जोधपुर और राजेन्द्र सिंह (27) पुत्र पाबूदान सिंह निवासी खीया सरिया तह. लोहवट जिला फलौदी को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *