नागपुरी और छत्तीसगढ़ी गीतों पर थिरके बच्चे, सम्मान किया गया

भास्कर न्यूज | उदयपुर उदयपुर के उत्कृष्ट विद्यालय स्वामी आत्मानंद निम्हा में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर न केवल तिरंगा फहराया गया, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भारतीय विविधता की सुंदर झलक भी पेश की गई। समारोह का शुभारंभ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परमेश्वर प्रजापति ने ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने के बाद सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान शिक्षक रुद्रनारायण पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के हाथ में देश का भविष्य है। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने हिंदी के साथ-साथ नागपुरी और छत्तीसगढ़ी गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन के लिए कॉपी-पेन प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों को गणतंत्र और संविधान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संवैधानिक कर्तव्यों को भी अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर लालजीत पैकरा, सरपंच जयसिंह कुरूम, प्राचार्य अरुण कुमार राय, मुकेश ठाकुर, हुकुमचंद्र सिंह, ज्योति तिवारी, अगस्त राम पैकरा, प्राचार्य अरुण कुमार राय मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *