नागपुर डीआरएम ने मडंला में नया रेलवे स्टेशन देखा:जनवरी में उद्घाटन की उम्मीद, बोले- नई ट्रेनें शुरू करवाने मंत्रालय को प्रस्ताव भेजेंगे

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता मंगलवार को मंडला पहुंचे। उन्होंने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत बने नए मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2026 में इस आधुनिक स्टेशन का उद्घाटन कर दिया जाएगा। डीआरएम ने स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनाई गई सुविधाओं और प्लेटफॉर्म के काम को देखा और निर्माण की गुणवत्ता पर खुशी जाहिर की। शानदार स्टेशन तो बन गया, पर नहीं हैं लंबी दूरी की ट्रेनें अमृत भारत योजना के तहत इस स्टेशन को सारी सुविधाओं से लैस तो कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल यहां से सिर्फ तीन ट्रेनें ही चलती हैं। ये ट्रेनें भी जिले के अंदर ही करीब 50 किलोमीटर दूर नैनपुर तक ही जाती हैं। मंडला के लोग पिछले कई सालों से मांग कर रहे हैं कि यहां से नागपुर, भोपाल, इंदौर, दिल्ली और जबलपुर जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेनें शुरू की जाएं ताकि उन्हें आने-जाने में आसानी हो। डीआरएम ने दिया भरोसा, मंत्रालय लेगा आखिरी फैसला जब डीआरएम से लंबी दूरी की ट्रेनों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि नई ट्रेनें शुरू करने का आखिरी फैसला रेल मंत्रालय ही लेता है। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की जरूरत को देखते हुए वे ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और लंबी दूरी की गाड़ियां चलाने का प्रस्ताव मंत्रालय तक जरूर पहुंचाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति और नर्मदा जयंती जैसे बड़े त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अलग से कोच (डिब्बे) लगाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *