नागपुर थाने में मरने वाले युवक की बॉडी प्रयागराज पहुंची:12 दिन पहले गर्लफ्रेंड को भगाकर लाया, फिर लॉकअप में लटका मिला था शव

प्रयागराज के रहने वाले एक युवक की महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस लॉकअप में मौत हो गई। 22 जनवरी को नागपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। युवक नागेंद्र पर एक लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप था। पुलिस नागेंद्र को उसके घर में नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा। इसके पुलिस नागेंद्र और लड़की को नागपुर ले गई। पुलिस ने नागेंद्र को लॉकअप में बंद कर दिया। वहीं, लड़की को उसके परिजनों के पास भेज दिया। 4 दिन बाद नागेंद्र का लॉकअप में शव मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद नागेंद्र का शव उसके गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैकेड़ों लोगों ने उतरांव थाने को घेरकर हंगामा किया। फूलपुर-सैदाबाद मार्ग जाम कर दिया गया। मौके पर पुलिस से कहासुनी भी हुई। हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि नागेंद्र ने आत्महत्या नहीं की, उसे मार डाला गया। पूरा मामला उतरांव थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… डीजे बजाने का काम करता था उतरांव का रहने वाला नागेंद्र (21) डीजे संचालक था। वह शादियों में डीजे बजाता था। 17 अक्टूबर को हंडिया के धनुपुर एक परिवार की शादी में डीजे लेकर गया था। वहीं, एक नाबालिग लड़की से उसकी मुलाकात हुई। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए। फिर फोन पर बातचीत होने लगी। नागेंद्र के पिता राम जी ने बताया- लड़की के पिता नागपुर में व्यवसाय करते हैं। लड़की अपने परिवार के साथ यहां चाचा के लड़के की शादी में आई हुई थी। शादी के बाद वे सभी नागपुर लौट गया। लेकिन नागेंद्र और लड़की की फोन पर बातचीत होती रही। नागपुर से लड़की को भगाकर लाया नागेंद्र के पिता राम जी ने कहा- इसके बाद लड़की ने नागेंद्र को मिलने के नागपुर बुलाया। नागेंद्र 11 जनवरी को ट्रेन से नागपुर पहुंच गया। 12 जनवरी को नागेंद्र लड़की को लेकर अपने गांव उतरांव आ गया। इसके बाद लड़की के घरवालों ने नागपुर के जरी थाने में अपनी लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की को लेकर वह सीधे घर आया। बोला कि हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हम शादी करना चाहते हैं। इसके बाद हम लोगों ने मंदिर में शादी करने का प्लान बनाया। 18 जनवरी को पुलिस नागपुर से प्रयगाराज पहुंची राम जी ने बताया कि नागपुर में केस दर्ज होने के बाद वहां की पुलिस जांच करते हुए प्रयागराज आई। उतरांव थाना पुलिस के साथ 18 जनवरी को पुलिस हमारे घर पहुंची। पुलिस नागेंद्र और उस लड़की को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद 22 जनवरी को हमें सूचना दी गई कि नागेंद्र ने जरी थाने के लॉकअप में सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने के बाद 23 जनवरी को लड़के पिता नागपुर गए और शव लेकर वापस आए। नागेंद्र आरोपी था, तो अदालत में पेश करते नागेंद्र के पिता ने कहा- मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता। अगर वह आरोपी था, तो उसे अदालत में पेश किया जाना चाहिए था। लड़की के पिता, लड़की और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। आज प्रदर्शन कर रहे गांव वालों ने कहा- नगेंद्र की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने उतरांव थाने के एक पुलिसकर्मी पर गाड़ी तोड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद मौके पर पहुंचे हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद ने कहा- यह घटना निंदनीय है। पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हुई है, जिसे आत्महत्या बताया जा रहा है। लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा- जांच के बाद जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने परिजनों और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले में जल्द से जल्द निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के बिना ही पोस्टमॉर्टम करा दिया महाराष्ट्र विद्यार्थी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी के बिना ही पोस्टमॉर्टम करवा दिया। पुलिस की ओर से परिजनों को सीआईडी जांच कराए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अगले दिन सिर्फ सामान्य जांच की गई। उनके अनुसार यह मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि हत्या का हो सकता है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उतरांव थाना प्रभारी प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया- नागपुर में युवक की मौत हुई है, जिसकी जांच वहां की पुलिस कर रही है। नागपुर पुलिस ने इस संबंध में उतरांव थाना पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद युवक के परिजनों को जानकारी दी गई। युवक के पिता ने उतरांव थाने में तहरीर दी है। इस मामले में प्रयागराज पुलिस लगातार नागपुर पुलिस के संपर्क में बनी हुई है। ————————————– ये खबर भी पढ़िए… 5 मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाया, VIDEO:भाई का दावा- बहन से कहा गया इस्लाम कबूल करने से किस्मत बदलेगी, मुरादाबाद में FIR यूपी के मुरादाबाद में 5 मुस्लिम लड़कियों ने एक हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाया। आरोप है कि कोचिंग से निकलने के बाद उसे सड़क पर घेर लिया। बैग से बुर्का निकाला और पहना दिया। पीड़ित के भाई ने दावा किया कि उसकी बहन से सहेलियों ने कहा कि इस्लाम कबूल करो, किस्मत बदल जाएगी। इसमें बहुत खूबसूरत लगोगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *