भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलेगा। इसकी शुरुआत स्वच्छता शपथ, प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक से होगी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक गुप्ता ने बताया कि स्टेशनों पर उदघोषणा, सीसीटीवी, पोस्टर, बैनर, नुक्कड़ नाटकों, सेमिनार कर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। पहले दिन स्वच्छता की शपथ, 18 को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, स्टेशनों, कॉलोनियों में स्वास्थ्य शिविर, उपकरणों की उपलब्धता, 19 को मैराथन, साइक्लोथॉन एवं वॉकथॉन वहीं खेल स्पर्धा होगी।पौधरोपण, वेस्ट टू आर्ट, पर्यावरण अनुकूल शून्य कचरा उत्सव, रिसाइकल प्रोडक्ट सेल, एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान करेंगे। स्टेशनों में कीट नियंत्रण के लिए अभियान चलेगा।


