नागपुर से रांची होकर दोपहर 12 बजे जमशेदपुर जाएंगी राष्ट्रपति

जमशेदपुर में साढ़े तीन घंटे से अधिक देर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा तैयारियां की हैं। पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थलों को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। राष्ट्रपति 26 फरवरी को महाराष्ट्र के नागपुर से भारतीय वायु सेना के बीबीजे विमान से रांची पहुंचेंगी और वहां से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से 45 मिनट में जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट आएंगी। शहर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रांची लौटकर जैसलमेर के लिए रवाना होंगी। कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन और बारीडीह के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगी। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में 4 हजार पुलिसकर्मी और 125 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। इधर, राष्ट्रपति के कारकेड की सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक ऋषभ गर्ग को सौंपी गई है। खुफिया विभाग के अधिकारियों की टीम भी उनके साथ रहेगी। कारकेड में 26 वाहन शामिल होंगे। कार्यक्रम मिनट टू मिनट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *