नागलीला महोत्सव में संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भास्कर न्यूज | देवरी-चांपा नगर में आयोजित राधा कृष्ण नाटक मंडली द्वारा नागलीला महोत्सव का आयोजन गौटिया चौक में किया गया। इस अवसर पर गायक नितिन दुबे की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ी देवी जसगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। नगर के शंकर बन्द तालाब में नागलीला का भव्य झांकी दिखाई गई। नाव में श्री कृष्ण की जीवंत झांकी को पूरे तालाब में सुसज्जित नाव से भ्रमण कराया। जिसे देखने नगर वासी सहित आसपास गांव के लोगो की भीड़ जुटी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *