भास्कर न्यूज| राजनांदगांव संस्कारधानी सेवा प्रकल्प के तहत मां बम्लेश्वरी तीर्थ जाने वाले पदयात्रियों की सेवा ही उद्देश्य की भावना लेकर सेवा पंडाल नागेश्वरधाम में स्थापित किया गया। यहां इसका उद्घाटन कन्याओं व अतिथियों वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडे, सूरज बुद्धदेव, प्रेमचंद बाफना, हेमंत तिवारी पूर्व अध्यक्ष आस्था मूक बधिर सेवा संस्था, सोहन लाल गुप्ता, रामावतार जोशी, अमलेन्दू हाजरा, शैलेन्द्र तिवारी द्वारा मां नवदुर्गे, मां बम्लेश्वरी देवी, श्री बागेश्वर धाम शिव की पूजा कर महाआरती के पश्चात पदयात्री सेवा के लिए आरंभ किया गया। आयोजन समिति के संयोजक पंकज गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, राकेश ठाकुर, राजेश शर्मा ने बताया कि पदयात्री सेवा के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। माता के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों के लिए बागेश्वर धाम उत्सव भवन में सेवा के लिए भवन आरंभ किया गया। जिसमें महिला प्रतिनिधियों सेविकाओं संयोजक मधु खंडेलवाल स्वागत अध्यक्ष, प्रज्ञा गुप्ता, मोना गोसाई, लक्ष्मी देवी गुप्ता, कांति मौर्य, वंदना गुप्ता, अनिता पाल, यशोदा गुप्ता के द्वारा भी सेवा व उद्घाटन के लिए आवश्यक तैयारियां की गई। पर्यावरण संरक्षण संस्था के द्वारा कपड़ों के थैलों का वितरण भी पदयात्रियों द्वारा सेवा स्थल में किया जा रहा है।


