नागौर की प्रियंका और दीक्षा जिम्नास्टिक में बनीं स्टेट चैंपियन:69वीं अंडर-14 स्टेट गर्ल्स टूर्नामेंट में मारी बाजी, टोंक में हुआ टूर्नामेंट

नागौर जिले के सुखवासी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्टूडेंट्स ने राज्य स्तर के जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में बाजी मारी है। टोंक जिले के मालपुरा में हुए 69वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा शिक्षा विभागीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2025-26 में सुखवासी स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा प्रियंका और कक्षा 7 की छात्रा दीक्षा ने राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रिंसिपल प्रभुराम राव ने बताया कि यह टूर्नामेंट 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। इन छात्राओं ने पहले डिस्ट्रिक्ट लेवल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्टेट लेवल के टूर्नामेंट में जगह बनाई और अब स्टेट लेवल पर पहला स्थान प्राप्त कर नेशनल लेवल के लिए सलेक्ट हुई हैं। सुखवासी स्कूल के स्टूडेंट्स योगेंद्र सिंह, दीक्षा, दुर्गा चौधरी और कौशल्या भी अंडर-17 व अंडर-19 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में सरूपगंज (सिरोही) में भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य राव ने बताया कि इस स्कूल के सभी प्लेइंग स्टूडेंट्स पीटीआई सुमित्रा चौधरी के मार्गदर्शन में रेगुलर प्रैक्टिस कर रहे हैं। छात्राओं की इस सफलता से स्कूल के स्टूडेंट्स-स्टाफ और ग्रामीणों में काफी खुशी है। टूर्नामेंट से लौटने पर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *