नागौर में माली सैनी समाज के 26वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माली सैनी समाज सामूहिक विवाह समिति (6 गांव) के देखरेख परबतसर उपखंड क्षेत्र के बडू में आगामी 1 मार्च को 26 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विवाह समिति अध्यक्ष सत्यनारायण सिंगोदिया के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी नागौर पहुंचे। विवाह सम्मेलन आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सैनिक क्षत्रीय माली संस्थान भवन में माली समाज अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा सहित समाज बंधुओं को न्योता दिया। क्षत्रिय माली समाज भवन में सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन किया गया। माली समाज अध्यक्ष देवड़ा ने कहा- यह सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं को विवाह के अवसर मिलेंगे और समाज का आपसी तानाबाना मजबूत होगा। उन्होंने सभी माली समाजबंधुओं से सामूहिक विवाह सम्मेलन में हिस्सा लेने और फिजूलखर्ची रोकने में अपना योगदान करने की अपील की। इस अवसर पर समिति के महासचिव मनोज सैनी, पूर्व महासचिव गणपत लाल सैनी, बडू इकाई अध्यक्ष नारायण सोलंकी, कैलाश तंवर, सत्यनारायण मालाकार, पार्षद लोकेश मालाकार, समाजसेवी भींवराज सहित स्थानीय माली समाज पदाधिकारी मौजूद रहे।


