नागौर में कड़ाके की ठंड:सुबह 10 बजे तक सड़कें सूनीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे

नागौर में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा। ग्रामीण अंचल में हल्का कोहरा छाया। इससे पहले शुक्रवार को शाम होते-होते नागौर जिला मुख्यालय पर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार को नागौर के पूर्वी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। नागौर में कृषि महाविद्यालय स्थित वेदर स्टेशन पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था। नागौर में गुरुवार शाम के बाद से मावठ नहीं हुई, लेकिन सर्दी का असर जोरदार बना हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल नागौर में अगले एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। रविवार को कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम साफ रहने के साथ ही रात का पारा लगातार सिंगल डिजिट में बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *