नागौर में बाइक-कार में टक्कर, पति-पत्नी की मौत:ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा; दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा

नागौर जिले के कुचेरा-जोधपुर सड़क पर कुचेरा के खजवाना रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मोटरसाइकिल और कार की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दंपती की गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दम्पति को निजी एम्बुलेंस के माध्यम से कुचेरा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने कुचेरा थानाधिकारी हबीब खां मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पति-पत्नी की मौत ​थानाधिकारी हबीब खां ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सोमनाथ पुत्र पारस नाथ जोगी और उनकी पत्नी राजू देवी, जो रणसी गांव बिड़ला बोरुंदा के निवासी थे और हाल में कुचेरा खेल मैदान के पास रह रहे थे, वे संखवास की तरफ से बाइक पर अपने डेरे कुचेरा आ रहे थे। खजवाना रोड़ पर एक कार ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *