नागौर में मावठ-ओलों के बाद आज छाया कोहरा:ठंडी हवा के कारण बढ़ी गलन, ठिठुरन का एहसास, लोगों की आवाजाही कम

प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते शनिवार को कहीं मावठ तो कहीं ओले गिरे। मावठ से खुश हुए किसानों की चिंता ओले गिरने से बढ़ी हुई है। कुछ इलाकों में ओले गिरने से रबी की फसल को नुकसान हुआ है। आज सुबह से जिले में कोहरा छाया हुआ है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। फिलहाल जिले में आज और कल‌ कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। शनिवार को मावठ और ओले गिरने के बाद सर्दी का असर तेज हो गया है। सुबह 10 बजे तक बाहर निकलने पर गलन महसूस हो रही है। आम जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। लोग बहुत जरुरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं, लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई है। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम देखने को मिल रही है। नागौर में आज सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली। नागौर में आज तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है। अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। नागौर के सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज स्थित वेदर स्टेशन पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए प्रभावी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते बारिश की गतिविधियां शुरू हुई हैं। बारिश होने के बाद प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र ने नागौर में आज और कल कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद नागौर में 15 जनवरी तक कोहरा और ठंडी हवाओं‌ का दौर चलने की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *