नागौर में बीती रात हुई बारिश के बाद आज सुबह तापमान काफी नीचे आया। इसके बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। जिला मुख्यालय पर अलसुबह साढ़े 3 बजे के बाद बारिश बंद है, हालांकि ग्रामीण अंचल में सुबह 5 बजे तक भी बूंदाबांदी चलती रही। अब बादल छाए हुए हैं। आज सुबह से हवाओं का क्रम भी मंद पड़ चुका है। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल रही है। बुधवार को भी बादलों और धूप की आवाजाही रहेगी। आज सुबह नागौर के मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ा है, लेकिन धूप अब भी कमजोर है। बादलवाही के कारण उमस बनी हुई है। इससे पहले बीती रात जिला मुख्यालय के सभी इलाकों में बारिश हुई। आज सुबह नागौर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हवाएं नहीं चलने के कारण उमस बढ़ेगी, न्यूनतम तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 4 बजे नागौर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया और रुटीन अनुसार सुबह 7 बजे 17 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया था। आज पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आज दोपहर होते-होते हवाएं मंद पड़ गईं और उमस बढ़ गई है। बीती रात रुक-रुककर हुई बारिश के बाद ठंड का अहसास हुआ। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे। बारिश होने पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार 9 अक्टूबर तक यही मौसम बना रहेगा। इस दौरान नागौर समेत पूरे अजमेर संभाग में हल्की गति से हवाएं चलने और उमस बरकरार रहने की संभावना है।