नागौर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत:आखिरी बार फोन पर कहा था- मुझे बचा लो, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

नागौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोनीजी की बाड़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। विवाहिता के पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतका के एक डेढ़ साल का बेटा भी है। पुलिस ने मृतका के पति अंकित शर्मा काे हिरासत में ले लिया है। परिजनों का कहना है कि मृतका ने शनिवार शाम को सवा 7 बजे घरवालों को किसी दूसरे फोन से कॉल करके बार-बार बचाने की गुहार लगाई थी और उसके एक घंटे बाद ही पुलिस थाने से उसकी मौत की सूचना के लिए फोन आ गया। नागौर सीओ रामप्रताप विश्नोई ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस को एक निजी अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिली। निजी अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि मृतका को उसका पति ही अस्पताल लेकर आया था, अस्पताल में चिकित्सकों ने संभाला तो महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दी। सुबह पीहर पक्ष के लोग कोतवाली थाने पहुंचे तो पुलिस ने शव को जेएलएन जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के पीहर पक्ष ने पति, सास, देवर, ननद व ससुर आदि दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जान से मारने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मध्यप्रदेश के पोरसा(मुरैना) निवासी मृतका के भाई अरविंद उपाध्याय ने महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि बहिन नेहा शर्मा की शादी 19 नवंबर 2021 को मुरैना जिले के अंभा कस्बे के रहने वाले अंकित शर्मा के साथ की थी। अंकित शर्मा का परिवार नागौर में सोनीजी की बाड़ी में किराए के मकान में रह रहा था। नेहा के वाले ससुराल शादी के एक साल के बाद से ही लगातार नकदी व गहनों की मांग करने लगे, कई बार उनकी मांग पूरी भी कर की लेकिन वो नहीं माने। मृतका के भाई अंकित शर्मा ने बताया कि नेहा ने कई बार मारपीट की शिकायत की तो परिवारवालों ने समझादश मामला शांत करवा दिया। शनिवार शाम 7:13 बजे नेहा ने किसी दूसरे फोन किया था और बार-बार कहा कि मुझे बचा लो, इसके बाद कॉल कट गया। परिजनों ने बार-बार उस नंबर पर फोन किया लेकिन वो स्विच आॅफ ही आता रहा। इसी बीच करीब 8:18 बजे पुलिस से नेहा की मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद पीहर पक्ष के लोग नागौर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतका नेहा का शव जेएलएन जिला अस्पताल की माेर्चरी में रखवाया है। मृतका के पीहर पक्ष ने मृतका के पति अंकित शर्मा, ससुर सुनील शर्मा, सास सुशीला देवी, ननद अनिता शर्मा और देवर मन्नू शर्मा व मोहित शर्मा पर पिछले 2 वर्ष से अत्याचार व प्रताड़ित करने और 2 बार गला दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला थाना इंचार्ज खेताराम ने बताया कि मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *