नागौर में स्वच्छोत्सव कार्यक्रम, मूंडवा चौराहे पर हटाया अतिक्रमण:3 वार्ड के लाेगों के साथ स्कूली स्टूडेंट्स ने की साफ-सफाई

नागौर शहर में नगर परिषद नागौर की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के क्रम में “स्वच्छोत्सव 2025” के तहत आज वार्ड नंबर 31 से 33 मूंडवा चौराहे से मूंडवा रोड के दोनों तरफ सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। सेवा पखवाड़े के क्रम में आज कॉन्सेप्ट, दूरन वेली, सूर्योदय, त्रिमूर्ति, चौधरी पब्लिक, डी.पी.एस. हिन्द पब्लिक, मॉर्निंग स्टार, जे.के. मेमोरियल, नवीन हाईटेक, सरस्वती सेकण्डरी, गुरुकुल टेलेंट, AIS विद्यालयों के 1100 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ नगर परिषद के सफाई कर्मचारी, शहरवासी, स्काउट्स, युवा-नवरस फाउंडेशन के वॉलंटियर्स ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर नागौर शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया। सफाई अभियान में शामिल सभी कर्मचारियों और स्टूडेंट्स ने मूंडवा चौराहा स्थित शहीद स्मारक की पूरी साफ-सफाई की गई। मूंडवा रोड पर जेसीबी से जमी हुई मिट्‌टी और बेवजह पड़ी निर्माण सामग्री को हटाया गया। यातायात पुलिस और नगर परिषद की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन भर संसाधनों जेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर ट्रोली से 50 डंपर ओवरबर्डन मिट्टी को हटाया। सड़क के डिवाइडर के पास जमी मिट्टी को आधुनिक मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से हटाया, जिससे सड़क पर स्थित धर्मोप्लास्टिक लाईनिंग ड्राइवरों को आसानी से दिख सके, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। बारिश के मौसम में रोड के दोनों साइड उगी हुई अनावश्यक झाड़ियां, कांटेदार पेड़ों को जेसीबी व चैन शॉ मशीन से काट कर हटाया गया। रोड के दोनों तरफ की दुकानों पर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण जैसे बाहर निकले टीन शेड, होर्डिंग्स, चौकियां हटाए गए। नगर परिषद आयुक्त गोविंद सिंह भींचर ने भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने के लिए दुकानदारों को पाबंद किया। ​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *