नागौर में 51 हजार 351 नए मतदाता जुड़े:11 लाख 76 हजार 261 मतदाता चुनेंगे अपने सरपंच

नागौर में पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को जिले की सभी 12 पंचायत समितियों के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और उन्हें मतदाता सूचियों की प्रतियां उपलब्ध करवाईं। कुल मतदाता 11 लाख 76 हजार 261 ​कलक्टर जीनगर ने निर्वाचन संबंधी आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि नागौर जिले की 12 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 347 ग्राम पंचायतों के 3429 वार्डों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इन चुनावों के लिए जिले भर में कुल 1325 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 76 हजार 261 पहुंच गई है, जिसमें 6 लाख 5 हजार 191 पुरुष और 5 लाख 71 हजार 70 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। नागौर जिले की मतदाता सूची – 2026 (एक नजर में)

34 हजार से ज्यादा के नाम हटाए ​मतदाता सूची को बिना गलती के बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले में 51 हजार 351 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। वहीं अपात्र पाए गए 34 हजार 883 नामों को सूची से हटाया भी गया है। पढ़ें ये खबर भी… पंचायत चुनाव से पहले आपके नाम जरूरी चिट्ठी:जिस सरपंच को वोट दिया, क्या वे दूर कर पाए आपकी समस्याएं, दैनिक भास्कर एप पर बताएं अपनी राय राम-राम सा इस चिट्ठी को ध्यान से पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए बेहद जरूरी है। (पढ़ें पूरी खबर) मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग: आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर 23 फरवरी से राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *