नागौर में राजस्थान ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 19 सितंबत से 21 सितंबर तक रोजाना 2 पारियों में परीक्षा हुई। प्रति पारी 5112 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। नागौर जिले में 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एडीएम चंपालाल जीनगर ने बताया कि नागौर जिले में हुई एग्जाम में कुल 30672 कैंडिडेंट्स शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड थे, लेकिन 26759 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, 3913 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीनों दिन में उपस्थिति का कुल प्रतिशत 87.24 रहा। नागौर में बलदेवराम मिर्धा कॉलेज, रतन बहन गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, कांकरिया स्कूल, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम गवर्नमेंट स्कूल बख्तसागर, चेनार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीएमश्री गवर्नमेंट स्कूल राठौड़ी कुआं, ग्रामोत्थान विद्यापीठ, दादबाड़ी विजयानंद सूरी जैन स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, माडीबाई मिर्धा गर्ल्स कॉलेज, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल ताऊसर, खत्रीपुरा अपर प्राइमरी स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज और गवर्नमेंट लाॅ कॉलेज के एग्जाम सेंटर पर एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। आधार कार्ड-परमिशन लैटर चैकिंग के बाद सुरक्षा जांच और इसके बाद बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। आज सुबह से तेज धूप होने के चलते कैंडिडेट्स और उनके परिजनों को काफी परेशान होना पड़ा। नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले में तीनों दिन शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। ये रहा रोजाना स्टूडेंट्स का गणित एडीएम चंपालाल जीनगर ने बताया कि नागौर में फोर्थ ग्रेड भर्ती के पहले दिन फर्स्ट पारी में 5112 कैंडीडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से परीक्षा में 4416 कैंडीडेट्स उपस्थित रहे व 696 कैंडीडेट्स अनुपस्थित रहे। फर्स्ट पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 86.38 व अनुपस्थिति का प्रतिशत 13.62 रहा। पहले दिन सैकेंड पारी में 5112 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से परीक्षा में 4487 कैंडिडेट्स उपस्थित व 625 कैंडीडेट्स अनुपस्थित रहे। सेकंड पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 87.77 व अनुपस्थिति का प्रतिशत 12.23 रहा। पहले दिन दोनों पारियों में 8903 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया, जबकि 1321 कैंडिडेट्स अनुपस्थित रहे। नागौर में फोर्थ ग्रेड एग्जाम के दूसरे दिन फर्स्ट पारी में 5112 कैंडीडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से परीक्षा में 4455 कैंडीडेट्स उपस्थित रहे व 657 कैंडीडेट्स अनुपस्थित रहे। फर्स्ट पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 87.15 व अनुपस्थिति का प्रतिशत 12.85 रहा। दूसरे दिन सैकेंड पारी में 5112 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से परीक्षा में 4435 कैंडिडेट्स उपस्थित व 677 कैंडीडेट्स अनुपस्थित रहे। सेकंड पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 86.76 व अनुपस्थिति का प्रतिशत 13.24 रहा। दूसरे दिन दोनों पारियों में 8890 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया, जबकि 1334 कैंडिडेट्स अनुपस्थित रहे। नागौर में फोर्थ ग्रेड भर्ती के तीसरे व अंतिम दिन फर्स्ट पारी में 5112 कैंडीडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से परीक्षा में 4466 कैंडीडेट्स उपस्थित रहे व 646 कैंडीडेट्स अनुपस्थित रहे। फर्स्ट पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 87.36 व अनुपस्थिति का प्रतिशत 12.64 रहा। तीसरे व अंतिम दिन सैकेंड पारी में 5112 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से परीक्षा में 4500 कैंडिडेट्स उपस्थित व 612 कैंडीडेट्स अनुपस्थित रहे। सेकंड पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 88.03 व अनुपस्थिति का प्रतिशत 11.97 रहा। तीसरे व अंतिम दिन दोनों पारियों में 8966 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया, जबकि 1258 कैंडिडेट्स अनुपस्थित रहे।


