नागौर मेडिकल कॉलेज में दूसरा बेच:सरस्वती पूजा और हवन के साथ हुआ नए बैच का स्वागत

राजकीय मेडिकल कॉलेज, नागौर में आज द्वितीय बैच की परीक्षा में सफलता तथा एमबीबीएस के नए बैच के आगमन के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजा और हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कालवार रहे। ​ वरिष्ठ छात्रों ने किया हवन का आयोजन ​कॉलेज में वर्तमान में दो बैच संचालित हैं। हवन का आयोजन वरिष्ठ बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें दोनों बैचों के विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज के चिकित्सक, शिक्षक एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देव किशन देवरा ने अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कालवार ने जीवन मूल्यों पर केंद्रित प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। चरक और केडेवारिक शपथ ​प्रेरणादायी उद्बोधन के उपरांत उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने चिकित्सा जगत की महान शपथ महर्षि चरक शपथ ग्रहण की। वहीं, प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों ने विशेष रूप से कैडेवरिक शपथ भी ली। विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए चिकित्सा सेवा को मानवता का सर्वोच्च धर्म बताया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ​धर्म और आध्यात्मिकता तनाव कम करने में सहायक ​इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में तनाव अधिक होता है। ऐसे में मन को स्थिरता देने के लिए धर्म एवं आध्यात्मिकता की विशेष भूमिका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी हर वर्ष नए बैच के स्वागत पर ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल समापन के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *