नागौर से बेमौसम बारिश के बाद उमस बढ़ी:सुबह से बादलवाही, अधिकतम तापमान 34 डिग्री, कल बारिश की संभावना

नागौर में 2 दिन पहले हुई बेमौसम बारिश के बाद आज फिर उमस बढ़ गई है। आज सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है लेकिन धूप भी लगातार बनी हुई है। ऐेसे में उमस लगातार आमजन को परेशान कर रही है। कल बारिश होने की संभावना है। नागौर समेत प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में लौटते मानसून की हल्की गतिविधियां अभी चल रही हैं। आज सुबह से नागौर में उमस का मौसम है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, बीच-बीच धूप भी परेशान कर रही है। आज सुबह नागौर के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान हल्की हवाएं भी चलती रहेंगी। हवाएं नहीं चलने के कारण उमस बढ़ेगी, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट जारी रहेगी। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह नागौर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था। आज पूरे दिन हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आज दोपहर होते-होते हवाएं मंद पड़ गईं और उमस बढ़ गई है। बीती रात आसमान साफ होने के कारण रात के तापमान में गिरावट रही। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे। बारिश होने पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार 10 अक्टूबर तक यही मौसम बना रहेगा। इस दौरान नागौर समेत पूरे अजमेर संभाग में हल्की गति से हवाएं चलने और उमस बरकरार रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *