अमृतसर | काले घनूपुर स्थित श्री राम बालाजी धाम मंदिर में ट्रस्ट की ओर से 29 अगस्त को नाग पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर संचालक जगतगुरु स्वामी अश्नील महाराज की अध्यक्षता में होने वाले नाग पंचमी महोत्सव दौरान प्रसिद्ध भजन मंडलीय देवताओं का गुणगान करेंगे। इसी दौरान सारा दिन अटूट लंगर लगाया जाएगा।


