लुधियाना| राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल एक्टिविटीज करवाई गई। इसमें छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता और राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे देशभक्ति और प्रेरणा देने वाले किरदारों के रूप में तैयार होकर आए। बच्चों नें देशभक्ति और एकता को दिखाते हुए नाटक प्रस्तुत किए। स्कूल के प्रेसिडेंट बलराज भसीन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। वहीं प्रिंसिपल जिनी तलवार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कम उम्र से ही आत्मविश्वास, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय त्योहारों के महत्व पर जोर दिया।


