नातिन को छोड़ने जा रहे नाना की एक्सीडेंट में मौत:भिलाई में ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को कुचला; नातिन की हालत गंभीर

भिलाई के छावनी थाने के सामने फ्लाई ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूटी चालक अयूब खान (65 साल) की मौत हो गई। वहीं उसकी 17 साल की नातिन जिया खान की हालत गंभीर बनी हुई है। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अयूब खान रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी है। वो भिलाई तीन आदर्श नगर का रहने वाले थे। उनकी बेटी की शादी भिलाई कोहका में हुई है। उनकी नातिन जिया अपने नाना के घर भिलाई तीन गई हुई थी। नाना अयूब शनिवार शाम जिया को छोड़ने कोहका जा रहे थे। ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर अयूब अपनी स्कूटी स्कूटी CG 07 AR 5531 में जिया को लेकर फ्लाई ओवर ब्रिज से होते हुए भिलाई तीन से भिलाई की तरफ जा रहे थे। वो जैसे ही छावनी थाने के सामने बने फ्लाईओवर ब्रिज से होते हुए बिहार होटल के सामने पहुंचे भिलाई तीन से भिलाई की तरफ जा रहे तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक CG 04 NH 4417 के चालक ने स्कूटी को किनारे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी ट्रक के पहिए में फंस गई और अयूब खान स्कूटी के साथ घिसटते हुए काफी दूर चले गए। इस दौरान जिया स्कूटी से दूर जा गिरी। इससे अयूब खान का पैर बुरी तरह कुचल गया। वहीं जिया को भी काफी चोटें आई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अयूब खान को मृत घोषित कर दिया, वहीं जिया की हालत गंभीर होने से परिजनों ने उसे अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। छावनी पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को जब्त कर लिया है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *