नाथद्वारा में 13 को मिशन कुटुंब कवच शिविर:प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शिविर में होगा पंजीयन

राजसमंद के नाथद्वारा में 13 जनवरी को मिशन कुटुंब कवच के तहत नाथद्वारा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। नाथद्वारा नगर पालिका कार्यालय में आयोजित यह विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के नेतृत्व और जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। इस योजना के लिए सभी आम व्यक्ति पात्र है। योजना के तहत लाभार्थियों की मृत्यु (सामान्य या दुर्घटना दोनों) की स्थिति में उनके नामित व्यक्ति या परिवार को 2 लाख की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। विशेष रूप से उद्योग इकाइयों, माइनिंग क्षेत्रों, दुकानों, डिपो, होटलों, रेस्टोरेंट्स, टोल प्लाजा, निर्माण कार्यों, मनरेगा, ठेले-थड़ी संचालकों, प्रधानमंत्री स्वनिधि और किसान निधि योजना के लाभार्थियों, डेयरी संगठनों और सहकारी समितियों से जुड़े किसानों, आंगनवाड़ी और संविदा कर्मचारियों, तथा राजीविका स्वयं सहायता समूह की बहनों को लक्षित किया जा रहा है। इस योजना में 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी नागरिक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण नगरपालिका के कार्मिक और बैंकिंग प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *