नाथद्वारा से श्रीध्वजाजी को लेकर वापी रवाना हुए:3 दिन तक चलेगा मनोरथ का आयोजन, गाजे-बाजे के साथ चली यात्रा

नाथद्वारा स्थित पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर से बुधवार को श्रीजी प्रभु़ की श्रीध्वजाजी गाजे-बाजे व लाव-लश्कर के साथ वापी (गुजरात) के लिए रवाना हुई। श्रीध्वजाजी की पधरावणी को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। 3 दिन तक होगा मनोरथ का आयोजन मंदिर तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित के अनुसार तिलकायत इन्द्रदमन महाराज की आज्ञा एवं तिलकायत पुत्र विशाल बावा की प्रेरणा से श्रीध्वजाजी वापी स्थित वैष्णव लक्ष्मण पुरोहित के निवास पर पधारेंगी। वहां तीन दिन तक आरोहण के साथ विविध मनोरथों का आयोजन किया जाएगा। वापी में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक धार्मिक अनुष्ठान एवं मनोरथ संपन्न होंगे। मनोरथ पूर्ण होने के बाद तिलकायत महाराज की आज्ञा से श्रीध्वजाजी वैष्णवों के घर-घर पधराई जाएंगी और इसके बाद पुनः श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा पधारेंगी। राजभोग दर्शन के पश्चात तिलकायत की आज्ञा से समाधानी उमंग मेहता, मुखिया रमेश सांचीहर, भीतरिया तरुण नागर सहित सेवादार श्रीध्वजाजी को लेकर रवाना हुए। श्रीनाथ बैंड की मधुर स्वरलहरियों के बीच शोभायात्रा कृष्ण भंडार से चौपाटी तक निकाली गई, जहां से कार द्वारा श्रीध्वजाजी वापी के लिए प्रस्थान किया गया। इस दौरान मंदिर प्रशासन के अधिकारी, सेवादार, वैष्णव पुरोहित परिवार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *