नानकसर ठाठ में माघ महीने की अंतिम अरदास की गई

लुधियाना| फिरोजपुर रोड नानकसर ठाठ में माघ महीने की अंतिम अरदास की गई। इस अवसर पर सभी पाठी सिंह को सम्मानित भी किया। ठाठ के मुखी जगीर सिंह ने बताया कि 14 जनवरी से माघ महीना शुरू हुआ था तब से लगातार 24 घंटे पाठों की लड़ी शुरू की गई थी। इसमें श्री सुखमणि साहिब का पाठ, श्री जप जी साहिब का पाठ, श्री चौपाई साहिब का पाठ और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ शुरू किए थे। इसमें दिन रात पाठी सिंह सेवा निभा रहे थे। सभी पाठों का भोग डाला गया और अरदास की गई है। इस मौके पर सभी संगत के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *