नाना महाराज संस्थान में श्री दत्त जयंती महोत्सव का समापन:इंदौर की सड़कों पर सजी रंगोली, भजन-कीर्तन के साथ निकाली पालकी यात्रा

आध्यात्मिक संत ब्रह्मलीन श्री नाना महाराज जी के निवास स्थान स्नेहलतागंज में श्री दत्त जयंती महोत्सव का समापन 17 दिसंबर को भव्य पालकी यात्रा के साथ हुआ। इस महोत्सव में 8 से 16 दिसंबर तक हर रोज सुबह 5.30 से रात 12 बजे तक विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें इंदौर और देश के अनेक स्थानों से आए कलाकार, कीर्तनकार तथा भजनी मंडलों द्वारा भक्ति भावपूर्ण संगीत, भजन, शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। 15 दिसंबर को श्री दत्त जन्म, 16 दिसंबर को महाप्रसाद भंडारा तथा 17 दिसंबर को श्री दत्त भगवान की पालकी निकाली गई जो विभिन्न मार्ग से होती हुए वापस निवास स्थान पर पहुंची। जगह-जगह पर रंगोली बनाकर और आरती उतारकर पालकी यात्रा का स्वागत किया गया। इसके पश्चात दही हांडी का आयोजन करके महोत्सव का समापन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *