भास्कर न्यूज |बिश्रामपुर जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलईकछार निवासी आठवीं कक्षा के छात्र ने खुदकुशी कर ली। तेलई कछार निवासी छात्र अंकुश दास पिता लवकुश दास कक्षा आठवी में पढ़ाई करता था। एक दिन पहले वह अपने नानी के घर से लौटा था। रात को खाना खाकर सोया और सुबह घरवालों ने उसकी लाश घर में गमछा से बने फंदे पर लटकी देखी। उसकी मां दो वर्षों से अपने मायके चंदौरीडांड में रहती है। एक दिन पहले वह मां से मिलकर शाम साढ़े पांच घर लौटा था और रात को खाना खाकर सोया। सुबह घर के सदस्य जागे तो पाया कि अंकुश का शव फांसी पर लटका है। पुलिस को परिजन ने बताया कि छात्र एक सप्ताह से स्कूल भी नहीं जा रहा था। जयनगर थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या एक अन्य मामले में जयनगर थाना क्षेत्र के ही कोरया टूरी पतरा निवासी 28 वर्षीय कलावती पति राजेश राम बिझिया ने बुधवार को घर की मयार में दुपट्टा से फांसी लगा खुदकुशी कर ली।बताया गया कि मृतका रोज की तरह सुबह उठी और घर के काम में लग गई। कुछ देर बाद साढ़े सात बजे परिजन ने उसे घर की मयार में दुपट्टे से उसे लटका पाया। परिजन ने उसे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव पंचनामा व पीएम के बाद मामले में मर्ग कायम किया है।


