दुर्गा माता मंदिर कोठारी हॉस्पिटल के सामने मंदिर परिसर के विशाल खुले प्रांगण में 7 से 9 फरवरी तक नानी बाई की मायरो की कथा का आयोजन किया जा रहा है। व्यवस्थापक मधुसूदन अग्रवाल ने बताया कि प्रकाश कुमार मोहता की आेर से आयोजित इस कथा का वाचन राम प्रसाद महाराज के मुखारविंद से होगा। कथा श्रवण करने वाले भक्तों के लिए प्रांगण में बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है। साथ ही ओर पंडाल को टेंट से सुसज्जित किया जाएगा। दोपहर में धूप से बचाव के लिए प्रांगण को टेंट लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। कथा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 तक का समय रखा गया है।


