नाबालिग अगवा, पिता ने दोस्त पर लगाया आरोप

अमृतसर| राम तीर्थ रोड इलाके के रहने वाला एक नाबालिग लापता हो गया। पिता ने बेटे को अगवा करने का आरोप उसके दोस्त पर लगाया। थाना कंटोनमेंट पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन अभी तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित पिता महेश कुमार निवासी राम तीर्थ रोड ने बताया कि उसका 17 साल का बेटा 28 मार्च रात साढ़े 9 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। उसके जाने के कुछ समय पहले उसका दोस्त उसके बेटे को घर छोड़कर गया था। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे को अगवा करके कहीं छिपाकर रखा है। बेटे को जाते समय की सीसीटीवी तस्वीर भी सामने आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *