नाबालिग आदिवासी बच्ची की हत्या का खुलासा करने पर इनाम:सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने रखा 25 हजार का पुरस्कार,जंगल में मिली थी अर्धनग्न लाश

सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के सेंदरी जंगल में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची की अर्धनग्न लाश मिली है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है। इस घटना को लेकर सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े ने हत्यारों की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू और जिला पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। पुलिस अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं पा सकी है। जानकारी देने के लिए 8959621710 या 9406345770 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का दावा है कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *