नाबालिग के अपहरण-रेप का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता को घर से बहला-फुसलाकर ले गया था, पुलिस ने बाइक भी जब्त की

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और रेप के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 72 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर नेमीचन्द्र खारिया (RPS) और वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल (RPS) के सुपरविजन में की गई। पीलवा थानाधिकारी महिराम विश्नोई के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम ने सूचनाओं के संकलन, फील्ड इंटेलिजेंस और तकनीकी विश्लेषण का उपयोग करते हुए आरोपी का पीछा किया। उसे उप तहसील पीलवा क्षेत्र से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तार आरोपी पुलिस थाना पीलवा, जिला डीडवाना-कुचामन का रहने वाला है। इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी महिराम विश्नोई के साथ रविन्द्र कुमार, नन्दकिशोर, ओमप्रकाश और महेन्द्र कुमार की टीम का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *