भास्कर न्यूज | चतरा चतरा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में शनिवार को सदर थाना में दो युवकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है उनमें हफुवा गांव निवासी गुड्डू भारती व संतोष भारती का नाम शामिल है। सदर थाना को दिए आवेदन में बताया गया है कि उपरोक्त दोनों युवकों ने करमा पूजा की रात नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए और बारी बारी से उसके साथ गलत किया। घटना के बाद दोनों युवकों ने उसे काफी डरा धमका दिया था। लेकिन वह हिम्मत कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सदर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इस मामले में नाबालिग का मेडिकल कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।


