नाबालिग को छेड़ने वाला वाला सड़क पर घिसटता हुआ चला,VIDEO:धर्म-परिवर्तन, निकाह करने का दबाव बनाया था; अब तक 5 पकड़े जा चुके, 1 थाने का हिस्ट्रीशीटर

टोंक में कोचिंग संस्थान से घर जा रही 13 साल की नाबालिग को निकाह न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने, धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाने और कोचिंग संचालक को पीटने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब इन तीनों आरोपियों को मौका मुआयना कराने लेकर गई तो लोगों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए। एक आरोपी सड़क पर घिसटता हुआ चलता नजर आया। बाकि के दोनों लंगड़ा कर चलते रहे और पुलिस को पूरी कहानी बताते रहे। इस दौरान महिला कालिका यूनिट भी मौजूद रही। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। ये तीनों मध्यप्रदेश भागने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। मामले में अब तक कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वहीं 22 अब भी फरार हैं। डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया- पुलिस ने आमिर मेवाती (19), इरशाद मेवाती (19) और सद्दाम मेवाती (19) निवासी बाडा जेर किला टोक थाना सदर टोंक को बारां रेलवे स्टेशन से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया- ये भोपाल-जोधपुर ट्रेन से MP जा रहे थे। इस दौरान टीमों को इनके MP जाने का इनपुट मिला तो बारां पहुंच कर इन्हें स्टेशन से पकड़ा। तस्वीर में देखिए बदमाशों की परेड… कोचिंग में घुसकर की थी मारपीट मामला शुक्रवार शाम 26 सितंबर का था। कोचिंग संस्थान से निकली 13 साल की नाबालिग को समुदाय विशेष के 5 युवकों ने रास्ते में रोक लिया था। नाबालिग का आरोप था कि इन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे। उनकी बात नहीं मानी तो चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे और किडनैप कर लेंगे। इसके बाद नाबालिग जैसे-तैसे भाग कर अपने कोचिंग सेंटर पहुंची तो लड़के भी वहां पहुंच गए। कोचिंग संचालक ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसको भी पीटा। इन युवकों ने कोचिंग कैंपस में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया। जो सामने आता उसे पीटते। नाबालिग ने शुक्रवार रात को 5 नामजद समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 28 को पकड़े थे 2 आरोपी इससे पहले पुलिस ने 28 सितंबर को 2 नामजद आरोपी ताहिर और फाईज को पकड़ा था। दोनों को 2 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को मौके पर भी लेकर गई थी। यहां से दोनों को पैदल-पैदल कोचिंग संस्थान तक ले जाया गया था। — नाबालिग को धर्म-परिवर्तन, निकाह के लिए धमकाने वाले रिमांड पर:पुलिस पैदल-पैदल कोचिंग तक लेकर गई; चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी थी; 2 गिरफ्तार टोंक में कोचिंग संस्थान से घर जा रही 13 साल की नाबालिग को निकाह न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने, धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाने और कोचिंग संचालक को पीटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 3 नामजद समेत अन्य 22 आरोपियों की तलाश की जा रही है।​​​​​​​ (पढ़ें पूरी खबर) युवकों ने नाबालिग को धमकाया- धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे:नहीं मानी तो तेजाब डाल देंगे; कोचिंग संचालक ने विरोध किया तो लात-घूंसों से पीटा टोंक में कोचिंग संस्थान से निकली 13 साल की नाबालिग को समुदाय विशेष के 5 युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे। उनकी बात नहीं मानी तो चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे और किडनैप कर लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *