नाबालिग को भगाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

खड़गवां | नाबालिग को भगाने वाले आरोपी के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर खड़गवां पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना 22 जनवरी की है। प्रार्थी सुबह 5 बजे लिफ्ट मशीन लेकर काम करने ग्राम शिवपुर गया था। दिन करीब 2.30 बजे पत्नी ने फोन करके सूचना दी कि दोपहर 12.30 बजे पड़ोस के राजू की लड़की घर आई थी और दोनों घर से साथ निकले है, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। राजू के घर जाकर पता करने पर बताया कि दोनों राजाराम के घर सब्जी लेने गए थे और रात तक नहीं लौटे। जिसके बाद आसपास के गांव और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ करने पर कहीं पता नहीं है। जिसके बाद नाबालिग को भागाने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *