नाबालिग गर्लफ्रेंड को डराने बॉयफ्रेंड ने खुद को आग लगाई:बचाने के चक्कर में प्रेमिका भी झुलसी, चिरमिरी जिला अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को डराने के लिए खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना में दोनों बुरी तरह रूप से झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना वार्ड नंबर 26 की है। जानकारी के मुताबिक, बॉयफ्रेंड सोमवार को गर्लफ्रेंड का साथ मांगने उसके घर गया था। लेकिन नाबालिग होने के कारण परिजनों ने शादी के लिए इनकार कर दिया। ऐसे में मंगलवार को गर्लफ्रेंड को डराने के लिए उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। पैरों के पास पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग पुलिस के अनुसार, युवक शुभम राय उर्फ गोलू का इरादा आत्महत्या का नहीं, बल्कि नाबालिग गर्लफ्रेंड पर दबाव बनाने और उसे डराने का था। उसने अपने पैरों के पास पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी। स्कूल जा रही थी प्रेमिका नाबालिग जब स्कूल जा रही थी, तभी शुभम ने उसे रास्ते में रोका। उसने लड़की को मनाने की कोशिश की। जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी, तो शुभम ने अपनी जेब से पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने पैरों पर छिड़की और आग लगा ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल आग की लपटें तेजी से फैल गईं। शुभम को आग की चपेट में देख नाबालिग उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी। इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय चिरमिरी ले जाया गया। चिरमिरी पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *