नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया:धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर के ग्राम खंडवा में एक नाबालिग छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोमवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी छात्र, उसके माता-पिता और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले का खुलासा आज यानी गुरूवार को किया। क्या है पूरा मामला समझिए
पीड़िता छात्रा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाला सहपाठी उमर अली पिछले दो माह से उसे परेशान कर रहा था। आरोपी उमर, पीडि़ता के पिता के मोबाइल नंबर पर फोन करता था और इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील व गलत कमेंट्स कर शादी के लिए दबाव बनाता था। छात्रा ने यह भी बताया कि आरोपी उमर ने तीन बार अपने माता-पिता से भी उसकी बात करवाई। उमर के माता-पिता ने छात्रा को धर्म बदलने के लिए उकसाया और निकाह करने का दबाव बनाया। 20 दिसंबर को एक अन्य आरोपी जवैद, जो उमर के ताऊ का लड़का है। पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे जबरन बुर्का थमाने की कोशिश की। जवैद ने छात्रा से कहा कि उमर के मम्मी-पापा ने उसे सब बता दिया है। उसने छात्रा से कहा कि यदि वे दोनों प्यार करते हैं, तो उसे मुस्लिम धर्म स्वीकार करना पड़ेगा। जवैद ने उन्हें भगाकर ले जाने और निकाह कराने की भी बात कही। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों की धमकियों से छात्रा काफी डरी हुई थी। अंततः उसने हिम्मत जुटाकर सोमवार शाम अपने माता-पिता और भाई को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इन धाराओं में मामला दर्ज किया
महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(1), 78(1), 351(3), 3(5) बी.एन.एस, पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी उमर अली, उसके पिता, माता और ताऊ के लड़के जवैद के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *